इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर में शिकस्त के बावजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वतंत्रता दिवस पर देश को ‘ऐतिहासिक जीत’ की कहानी सुनाई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर 14 अगस्त की शुभकामनाएं दीं और पाकिस्तान की आजादी के 78 साल पूरे होने पर देशवासियों को बधाई दी।
शहबाज ने मोहम्मद अली जिन्ना और अल्लामा मोहम्मद इकबाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के साथ मिलकर पाकिस्तान के लिए एकजुट आंदोलन चलाया और ‘असंभव’ लगने वाले सपने को हकीकत में बदला।
शहबाज ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए संघर्ष के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया। उनका दावा था, “भारत ने हम पर जंग थोपी, लेकिन पाकिस्तान ने चार दिन में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत ने आजादी की पवित्रता को मजबूत किया और देशभक्ति की भावना को और बढ़ाया।”
शहबाज ने कहा, “अल्लाह के करम से हमारी बहादुर सेना ने दुश्मन के घमंड को चकनाचूर कर दिया। हमारे सैनिकों और वायुसेना ने दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। हम उन शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी।”
इसे भी पढ़ें :
आवारा कुत्तों पर Supreme Court के फैसले के बाद देशभर में बहस शुरू, नेताओं – बॉलीवुड से लेकर PETA ने जताई चिंता
There is no ads to display, Please add some


















































