Chaibasa: उत्क्रमित उच्च विद्यालय के छात्रों ने गांव का भ्रमण कर लगाए नारे

गुवा:  मनोहरपुर क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय दोदारी में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। तिरंगा फहराने से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक, पूरे परिसर में जश्न का माहौल रहा।

प्रभारी प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार दास ने शिक्षक-शिक्षिकाओं रोयन हेमरोम, पुनम कुमारी, सहदेव तांती और अजय तांती के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया और स्कूली बच्चों की परेड की सलामी ली।

 

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें छात्रों ने दोदारी गांव का भ्रमण कर देशभक्ति के नारे लगाए। विद्यालय के बच्चों और बच्चियों ने इस अवसर पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए। सुदूर सारंडा वन क्षेत्र में स्थित यह विद्यालय हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यक्रम आयोजित करता है।

मंडबुरु, सलाई, ममार और दुईया जैसे आसपास के गांवों के स्कूलों से भी बच्चे इस उत्सव में शामिल हुए। मेहमान बच्चों का स्वागत किया गया और सेव-बुंदिया वितरित कर खुशियां बांटी गईं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Tara Public School ने निकाली प्रभात फेरी, विशेष झांकी ने खींचा ध्यान

Spread the love

Related Posts

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Seraikela : NH-33 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस 

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर शहरबेड़ा के समीप बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *