Chaibasa: रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा पाम्पाडा गांव में 100 कंबल का निःशुल्क वितरण

चाईबासा: शनिवार को रोटरी क्लब चाईबासा के तत्वावधान में सदर प्रखंड के पाम्पाडा गांव में ग्रामीणों के बीच 100 कंबल का निःशुल्क वितरण किया गया. यह कार्यक्रम रुंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड चाईबासा द्वारा प्रायोजित था.

कार्यक्रम में भारत के पूर्व राजदूत डॉ. दीपक बोहरा (IFS) उपस्थित रहे. उन्होंने ग्रामीणों को नव वर्ष का अभिवादन करते हुए सभी को जोहार एवं शुभकामनाएं दीं. भारतीय संस्कृति पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भारत, जिसे हिंदुस्तान, आर्यवर्त आदि नामों से जाना जाता है, हमारी वैदिक सभ्यता से जुड़ा हुआ है. उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि आज पूरा विश्व भारत के विकास पर चर्चा कर रहा है और भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में कैसे आगे बढ़ रहा है.

बोहरा जी ने झारखंड की सांस्कृतिक परंपराओं और विचारधाराओं को भी ग्रामीणों के साथ साझा किया. साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से वादा करवाया कि वे आज से तंबाकू और शराब का सेवन नहीं करेंगे.

कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन महेश खत्री ने बताया कि रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी सचिव सुशील चौमाल, अनिल शर्मा, कविता शर्मा, सुनीत खिरवाल, नरेंद्र ठक्कर, हिना ठक्कर, सुशील मुंधड़ा, रमा मुंधड़ा, राजेश राठौर, अंजू राठौर, रमेश दत्तानी, भरत देवगम, जगदीश देवगम और पाम्पाडा गांव के मुंडा का सक्रिय सहयोग रहा.

 

इसे भी पढ़ें: Chaibasa: अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट में शाह स्पोर्ट्स अकादमी को पराजित कर RK Academy क्वार्टर फाईनल में 

Spread the love

Related Posts

Jadugora : जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संकट पर दो दिवसीय जन जागरूकता अभियान 29 से

42 गांव के छह पंचायतों से गुजरेगी पर्यावरण जागरूकता रैली : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : कटते जंगल व घटते आजीविका संकट के बीच जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संकट से ग्रामीणों…

Spread the love

Gua : गुवा में लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न, श्रद्धालुओं के बीच किया गया प्रसाद का वितरण

गुवा : गुवा के कुसुम घाट में चैती छठ पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गई। सुबह छठव्रतियों ने उदयीमान भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर अपने व्रत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time