Deoghar: दो नाबालिग समेत 9 साइबर अपराधी पकड़े गए, 16 मोबाइल और 26 सिम  बरामद

देवघर: पुलिस ने जिले के नावाबांध गांव स्थित सूखा पोखर (पथरड्डा ओपी) और लकड़ा गांव (पाथरोल थाना) में छापेमारी कर 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिसमें दो नाबालिग हैं. इनके पास से 16 मोबाइल और 26 सिम बरामद हुआ है. इसमें दो नंबरों के खिलाफ पहले से ही प्रतिबिंब एप पर शिकायत दर्ज है. ये साइबर अपराधी लोगों को फोन करते थे और झांसे में लेकर उनसे अलग-अलग तरीके से ठगी करते थे. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पकड़े गए नाबालिगों में एक की उम्र मात्र 13 साल है, जबकि दूसरे की 17 साल. पुलिस दोनों को देख कर हैरान है कि इतनी छोटी उम्र में दोनों किशोर साइबर ठगी में संलिप्त हैं.

ऐसे करते थे ठगी

ये साइबर अपराधी फर्जी बैंक, कस्टमर केयर, सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते थे. इसकी सूचना डीआईजी सह देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को मिली. इसके बाद टीम बनाकर दोनों स्थानों पर छापेमारी की गयी तो पुलिस को सफलता मिली. आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल और सिम की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ये साइबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर, सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन-पे यूजर्स को कैश बैक का झांसा देकर और बैंक कस्टमर को वहाट्सएप पर लिंक भेजकर उनके खाते की आॅनलाइन लॉगिन कर ठगी करते थे. वहाट्सएप पर जो लिंक भेजा जाता था, वह फ्रॉड लिंक होता था, जिसे क्लिक करते ही खाते का ऑनलाइन लॉगिन एक्सेस ठग के पास आ जाता था. साथ ही फजी फोन-पे, पेटीएम कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैश बैक का झांसा देकर फोन गिरफ्ट कार्ड के जरिए ठगी करते थे. छापेमारी टीम में साइबर थाने के पुलिस निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद सिन्हा, दारोगा टेकलाल महतो और पुलिस बल शामिल थे.

इनकी हुई गिरफ्तारी

अनवर अंसारी : रांगा सिरसा, पाथरोल

मिथलेश दास : कोरकोटा, बांका

अजय दास : देवपुरा, जसीडीह

नंदलाल कुमार : करहैया, पथरड्डा

पिंटु दास : सिमरातरी, पथरौल

नंदलाल महरा : सरहैता, पाथरोल

संदेश दास : चोरमारा, पथर

इसे भी पढ़ेः Chakradharpur : चक्रधरपुर में रेलवे ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 38 दुकानों पर चला बुलडोजर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में विश्वकर्मा पूजा के दिन हत्या करने की कथित साजिश का खुलासा, हथियार के साथ राज बच्चा  समेत पांच गिरफ्तार

देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो जिंदा कारतूस और फायरिंग का खोखा बरामद, पूर्व से फायरिंग के मामलों में आरोपित रहा है सैफ अली उर्फ राज बच्चा जमशेदपुर :  जुगसलाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time