Baharagora : लंबे समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं सोनाकोड़ा गांव के ग्रामीण

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत सोनाकोड़ा गांव के करीब 90 परिवार जनप्रतिनिधि एवं पेय जल एवं स्वच्छता विभाग की लापरवाही से भीषण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं. गांव में जल मीनार और एक चापाकल पिछले एक साल से खराब हैं तथा कुआ में पानी नहीं है. ग्रामीण दूसरों के घर में लगे चापाकल से पानी लेने के लिए मजबूर हैं. नहाने के लिए ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर देव नदी जाना पड़ता है. गांव में जलमीनार और एक चापाकल स्थापित किया गया था.

इसे भी पढ़ें : USA: भारत के बाद अमेरिका में भी टिकटॉक पर लगा प्रतिबंध

सरकारी कुओं में भी पानी भी सूखा

इसी जल मीनार और चापाकल पर टोला के करीब 90 परिवार निर्भर थे. एक जल मीनार है. मगर वह करीब आधा किलोमीटर दूर है. इस स्थिति में ग्रामीणों को दूसरे के घर में स्थापित निजी चापाकल का सहारा लेना पड़ रहा है. गांव के सुबंकरी नायक, पुष्पा नायक, कल्याणी नायक, षष्ठी नायक, तपन नायक,तापस नायक,बंकिम पात्र और जोगेश्वर नायक ने बताया कि गांव की जलमीनार पिछले एक साल से खराब पड़ी है. गांव में स्थापित एक चापाकल भी खराब है. दो सरकारी कुओं में भी पानी भी सूख गया है. इसके कारण हमें पेयजल के लिए परेशानियां उठानी पड़ रही है.

इसे भी पढ़ें : Potka: विद्युत सब स्टेशन में कर्मियों को बंधक बनाकर चोरों ने की लाखों की चोरी

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को महेंद्र पांडेय ने दी बधाई, कहा- समाज को एकजुट करने में सकारात्मक भूमिका निभाए नई टीम 

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने रविवार को संपन्न ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के चुनाव में नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं…

Spread the love

Jamshedpur : पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजयुमो का महारक्तदान शिविर में पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर की ओर से बिष्टुपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time