Bihar: सड़क पर उतरे राहुल-तेजस्वी, बिहार की वोटर अधिकार यात्रा में झारखंड के मंत्रियों की भी हुई एंट्री

कटिहार:  बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा शनिवार को जोरदार अंदाज में शुरू हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और भाकपा (माले) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य के साथ विपक्षी दलों के कई बड़े नेता इसमें शामिल हुए।

कटिहार जिले के कुर्सेला शहीद स्मारक चौक से यात्रा की शुरुआत हुई। खास बात यह रही कि झारखंड सरकार के तीन मंत्री—शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका सिंह पांडेय और इरफान अंसारी भी इस यात्रा में शामिल हुए।

मखाना मजदूरों की सुनी समस्याएं
यात्रा के दौरान नेताओं ने कोढ़ा प्रखंड में मखाना उत्पादन से जुड़े मजदूरों से मुलाकात की और उनकी परेशानियां सुनीं।

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा—“वोट के अधिकार की रक्षा के लिए बिहार की सड़कों पर जनसैलाब उतरा है। चुनाव आयोग की कार्यशैली से लोग नाराज़ हैं। जनता लोकतंत्र से मिलने वाले अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी कीमत पर वोट का अधिकार छीना नहीं जाएगा।”

एनडीए से नाराज़ जनता, बदलाव की मांग
झारखंड की मंत्री दीपिका सिंह पांडेय और मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि बिहार की जनता एनडीए सरकार से नाराज़ है और अब बदलाव चाहती है। उनका दावा है कि जैसे झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी, वैसे ही बिहार में भी विपक्ष सत्ता में आएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Ranchi: रांची में पकड़ा गया नकली नोटों का बड़ा खेल, 68.5 लाख की जाली करेंसी जब्त

Spread the love

Related Posts

Patna : बिहार के नये मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने ली शपथ, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव बने

पटना : बिहार में नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के साथ ही आधी सरकार का गठन हो गया है। इसका कारण यह है कि सम्राट चौधरी के साथ दो…

Spread the love

land Broker Murder : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के करीबी जमीन कारोबारी वरुण सिंह की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ 4 गोलियां मारी

बेगूसराय: (बिहार) : बेगूसराय जिले में सोमवार को अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शहर के सिंधौल थाना क्षेत्र स्थित रेलवे गुमटी नंबर-49 (नागदह मोहल्ला) के पास अपराधियों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time