गम्हरिया : युवा संगठन केंद्रीय समिति व जियाडा विस्थापित समिति की संयुक्त बैठक गम्हरिया में श्याम सिंह सरदार की अध्यक्षता में हुई. इसमें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी. साथ ही योजनाओं में हो रही गड़बड़ी, विस्थापितों की समस्या, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा की समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने का निर्णय लिया गया. सरदार ने कहा कि शीघ्र ही समिति का विस्तार कर अभियान शुरू किया जायेगा. बैठक में राम हांसदा, अनिल सोरेन, राजेश गोप, बबलू प्रधान, सुनील गोराई, आशीष हांसदा, शंकर मुखी, संजय मंडल, शंकर मार्डी, देवाशीष प्रधान समेत स्थानीय युवा शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : Chaibasa : आसनपाठ मध्य विद्यालय में वार्षिक खेलकूद दिवस धूमधाम से मनाया गया
There is no ads to display, Please add some



















































