मुंबई: बिग बॉस 19 शुरू हो चुका है और हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार देखने को मिल रही है। शो की चर्चित इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल अक्सर अपने महंगे लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसी कारण घर के अंदर बाकी कंटेस्टेंट भी उन्हें निशाने पर लेते रहते हैं।
“मेरा घर 7-स्टार होटल से भी आगे”
हाल ही में शो में नीलम से बातचीत के दौरान तान्या ने अपने घर की तुलना 7-स्टार होटल से कर दी। उन्होंने कहा –
“मेरा घर इतना खूबसूरत है कि अगर धरती पर स्वर्ग होता तो वैसा ही दिखता। 5-7 स्टार होटल भी उसके आगे छोटे लगेंगे। मेरे कपड़ों के लिए ही 2500 स्क्वायर फीट का पूरा फ्लोर है। हर फ्लोर पर 5 नौकर रहते हैं और मेरे पास 7 ड्राइवर हैं।”
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग
तान्या का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग मजेदार कमेंट करने लगे।
एक यूज़र ने लिखा – “अंबानी का एंटिला भी इसके घर के आगे फेल है।”
दूसरे ने कहा – “अब हमें इसके घर का टूर चाहिए।”
एक ने मजाक उड़ाया – “क्या ये मॉल में रहती है?”
किसी ने लिखा – “इसे कहते हैं शोरूम।”
पहले भी कर चुकी हैं दावे
ये पहली बार नहीं है जब तान्या ने अपने लाइफस्टाइल का दिखावा किया हो। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वो हमेशा बॉडीगार्ड्स और कारों के काफिले के साथ चलती हैं। यहां तक कि कुंभ मेले की भगदड़ में उन्होंने और उनकी टीम ने 100 से ज्यादा लोगों की जान बचाने का दावा भी किया था।
इसे भी पढ़ें :
बिपाशा के बाद अब अनुष्का? Mrinal Thakur के बयान से सोशल मीडिया पर हलचल
There is no ads to display, Please add some




















































