Deoghar : कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया शुरू, देवघर के लिए मलेंद्र रंजन बने एआईसीसी पर्यवेक्षक

  • राज्य के 24 जिलों में नई टीम के गठन की तैयारी, 25 पर्यवेक्षकों की तैनाती
  • देवघर जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए मची होड़, दिल्ली-रांची तक चल रही लॉबिंग

देवघर : झारखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राज्य के 24 जिलों के लिए 25 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। प्रत्येक जिले में तीन-तीन प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) पर्यवेक्षकों की टीम गठित की गई है, जो अगले 15 दिनों तक अपने-अपने जिलों में संगठनात्मक प्रक्रिया को अंजाम देंगे। इसी कड़ी में देवघर जिले के लिए विधायक मलेंद्र रंजन को AICC पर्यवेक्षक बनाया गया है। साथ ही प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कुमार जयमंगल, अजय कुमार दुबे और सुरेन राम को देवघर का पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बोकारो जिले की जिम्मेदारी डॉ. मुन्नम संजय को सौंपी गई है, जो पूर्व में केएन त्रिपाठी के पास थी।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर में विज्ञान देव जी महाराज का भव्य स्वागत, प्रेम और सत्य पर दिया संदेश

देवघर जिले के लिए नियुक्त हुए नए पीसीसी और एआईसीसी पर्यवेक्षक, चयन प्रक्रिया हुई तेज

देवघर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की दौड़ में अब कई वरिष्ठ नेता शामिल हो गए हैं। इनमें दिनेशानंद झा, अजय कुमार, अवधेश प्रजापति, दिनेश मंडल और नागेश्वर सिंह के नाम प्रमुख रूप से सामने आए हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो दिल्ली से लेकर रांची तक लॉबिंग तेज हो गई है और कई नेता पर्दे के पीछे से भी प्रयास में जुटे हुए हैं। आगामी 15 दिनों के भीतर जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। संगठन में सक्रियता और जनाधार को देखते हुए नए जिलाध्यक्ष का चयन किया जाएगा, जिससे आने वाले चुनाव में पार्टी को मजबूती मिल सके।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 28 सितंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, आमबागान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकलेगा मार्च

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को…

Spread the love

Muri : सिंगपुर में जेएलकेएम प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक

मुरी : सिंगपुर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की सिल्ली प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुना भगत ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time