
साकची मॉर्डन स्कूल को एफ्लीएटेड कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे – ज्योति मथारू.
जमशेदपुर : श्री गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में आयोजित धार्मिक समागम में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने साकची गुरुद्वारा के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि मॉर्डन स्कूल को एफ्लीएटेड कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। सरदार निशान सिंह ने भी कहा कि कमिटी को श्री गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशन ट्रस्ट और अल्पसंख्यक आयोग पर पूर्ण उम्मीद है कि वे इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करते हुए उचित कदम उठाएंगे। ज्योति सिंह मथारू ने कहा सिखों से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर वे जल्द ही राज्य स्तरीय सिख महासभा रांची में बुलाएंगे।
इसे भी पढ़ें : Jadugora : यूसिल अनुसूचित जनजति कर्मचारी संघ तूरामडीह मिल के सहसचिव बनें मानिक चांद मुर्मू
कीर्तन दरबार में सभी शामिल हुए
आपको बता दे कि रविवार को रांची में श्री गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशन ट्रस्ट ने कार्यक्रम आयोजित की थी. इसमें विशेष आमंत्रण पर साकची से प्रधान सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में महासचिव परमजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी, प्रवक्ता बलजीत संसोआ और नानक सिंह को सम्मानित किया गया। साकची गुरुद्वारा के पदाधिकारी बलबीर सिंह धंजल, जगमिंदर सिंह काके, दलजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, मनोहर सिंह मिते और जसबीर सिंह भी कीर्तन दरबार में शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मार्च तिमाही से टाटा मोटर्स हाइड्रोजन इंजन वाले ट्रक को सड़क पर उतारेगी