विवादों के बीच रिलीज़ हुई The Bengal Files, पहले दिन नहीं मिले दर्शक

मुंबई:  विवेक अग्निहोत्री की बहुचर्चित फिल्म द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर को रिलीज़ हुई। लेकिन भारी विवाद और टाइगर श्रॉफ की बागी 4 से सीधी टक्कर के बीच इसकी बॉक्स ऑफिस शुरुआत बेहद कमजोर रही। शुरुआती अनुमान बताते हैं कि फिल्म ने पहले दिन केवल 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की। शुक्रवार को हिंदी ऑक्यूपेंसी औसतन 21.24% रही, जिसमें सुबह के शो सबसे कम और रात के शो सबसे ज्यादा भरे रहे।

विवादों में घिरी रिलीज़
फिल्म खासतौर पर पश्चिम बंगाल में विवादों से घिरी रही। आरोप है कि वहां थिएटर मालिकों पर दबाव डालकर फिल्म नहीं दिखाई गई। विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी ने इसे “अनौपचारिक प्रतिबंध” बताया। यहां तक कि अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी के बावजूद फिल्म रोके जाने पर सवाल उठाया।

बागी 4 ने दिखाई ताकत
इसी दिन रिलीज़ हुई टाइगर श्रॉफ की बागी 4 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। फिल्म ने पहले दिन करीब 12 करोड़ रुपये कमाए और द बंगाल फाइल्स को बहुत पीछे छोड़ दिया। अब देखना यह होगा कि वीकेंड पर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म दर्शकों को कितना खींच पाती है।

द बंगाल फाइल्स भारतीय इतिहास की सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक राजनीतिक ड्रामा है। इसमें 1940 के दशक के बंगाल की सांप्रदायिक हिंसा, डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखली दंगों की भयावहता को दिखाया गया है।

स्टार कास्ट
फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी जैसे दिग्गज कलाकार हैं। दर्शन कुमार और सिमरत कौर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि शाश्वत चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, राजेश खेरा, पुनीत इस्सर, प्रियांशु चटर्जी और दिव्येंदु भट्टाचार्य भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के 7-स्टार घर वाले बयान पर सोशल मीडिया में बवाल
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

    कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

    Spread the love

    Chakradharpur : चक्रधरपुर मंडल में पुष्प प्रदर्शनी और रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    रेलवे कर्मचारियों और परिवारजनों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मंडल में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी और पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साह और…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time