Jamshedpur: आदिवासी मुंडा समाज की बैठक, असंवैधानिक समितियाँ खारिज – अब होंगे पारदर्शी चुनाव

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के बारिडीह जाहेराटोला प्रांगण में गुरुवार को आदिवासी मुंडा समाज पूर्व चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज की वरिष्ठ सदस्य गीता मुंडा ने की। बड़ी संख्या में प्रतिनिधि, पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सत्र 2022–2025 की केंद्रीय समिति का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद बिना आम सभा की अनुमति गठित की गई संयोजक समिति और राम सिंह मुंडा द्वारा बनाई गई चुनावी समिति को समाज ने अवैध और असंवैधानिक मानते हुए खारिज कर दिया। इस निर्णय का सभी सदस्यों ने समर्थन किया और इसे संगठन की लोकतांत्रिक मजबूती के लिए ज़रूरी बताया।

बैठक में तय हुआ कि आगे की सभी गतिविधियाँ संविधानिक प्रक्रिया के तहत होंगी। सबसे पहले शाखा समितियों के चुनाव होंगे, उसके बाद केंद्रीय समिति के लिए चुनाव आयोजित किया जाएगा। प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होगी, ताकि किसी तरह का विवाद या भ्रम न रहे।

सदस्यों ने दोहराया कि समाज की एकता और भविष्य की दिशा केवल लोकतांत्रिक परंपराओं से तय होगी। बिना आम सहमति और संविधान के विपरीत गठित किसी भी समिति को समाज मान्यता नहीं देगा।

बैठक में प्रमुख सदस्य चंद्र मोहन नाग, परशुराम सामंत, रतन सामंत, शंकर टूटी, देवराज मुंडा, प्रकाश संडील, रामधन बासा, रोशन नाग, दक्षिण जोड़ा, विकास सामंत, जीतराय नाग, विजय संडील, गीता संडील, सीमा कच्छप, राजश्री नाग, सुमित सिंह मुंडा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

बैठक का समापन इस संकल्प के साथ किया गया कि आदिवासी मुंडा समाज आगे भी संविधानिक प्रक्रिया का पालन करेगा, पारदर्शिता बनाए रखेगा और किसी भी असंवैधानिक प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Spread the love

Related Posts

Bahragora : NH-49 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, दूध देने जाने के दौरान हुआ हादसा

बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 49 (NH-49) पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को खंडामौदा चौक के समीप सड़क पार करने के दौरान एक…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में भाई बहन की पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले भाई बहन का परीक्षा में कम अंक आने पर काफी पिटाई करने वाले शिक्षक प्रभात कुमार भगत को जुगसलाई पुलिस ने शनिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time