RTI दिवस पर जमशेदपुर में होगा राष्ट्रीय सेमिनार, कई राज्यों से आएंगे कार्यकर्ता

जमशेदपुर:  बिस्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में शनिवार को आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष दिल बहादुर ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 अक्टूबर को सूचना का अधिकार (आरटीआई) दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम (उत्तर प्रदेश संघ) में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार होगा। इस कार्यक्रम में झारखंड के अलावा हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों से आरटीआई कार्यकर्ता शामिल होंगे।

सेमिनार के मुख्य विषय
कार्यक्रम में दो अहम विषयों पर चर्चा होगी –
सूचना का अधिकार और पारदर्शिता: लोकतंत्र की आधारशिला
सूचना का अधिकार और मानवाधिकार संरक्षण

बैठक का संचालन महासचिव कृतिवास मंडल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष सदन कुमार ठाकुर ने दिया। बैठक में उपाध्यक्ष सदन कुमार ठाकुर, पूर्वी घोष, महासचिव कृतिवास मंडल, सचिव दिनेश कर्मकार, दिनेश कुमार किनू, कोषाध्यक्ष ऋषिनंदू केसरी, चन्द शेखर रजक, नीलकमल गोप, बिजय सिंह मुंडा, कृष्णा कुमार साडिल, रंजित सिंह, कांग्रेस महतो सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

UCIL में अफसरों की मनमानी से गहराया संकट, 20 साल से जमे अधिकारियों पर उठे सवाल

Spread the love

Related Posts

Jadugora : आदिवासी बहुल गांव मेचुआ में “सरना कोड नहीं तो जनगणना नहीं” के लगे नारे,  पोटका बीडीओ अनिल मुंडा से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

जनगणना के 13 नंबर कॉलम में आदिवासियों के सरना कोड का कॉलम जोड़ने की मांग जादूगोड़ा: आगामी 30 जून से शुरू होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण से…

Spread the love

Bahragora : छत से गिरकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत, शोक में डूबा परिवार

बहरागोड़ा :प्रखंड की कुमारडूबी पंचायत अंतर्गत निरंजनपुर गांव में बिजली गुल होने के कारण पैदा हुई उमस ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं, जहां रविवार की आधी रात…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time