Jamshedpur: बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में शुरू हुई जलापूर्ति, पंप में लगाया गया नया बेयरिंग

जमशेदपुर: पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय समाजसेवियों के अथक प्रयास से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित पानी टंकी के पंप में नया बेयरिंग लगाया गया है. बेयरिंग की फिटिंग के बाद टंकी में पानी चढ़ाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. रात तक पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी.

समस्याओं का समाधान और आगामी योजनाएँ
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि स्पेयर मोटर पंप को भी जल्द दुरुस्त किया जाएगा, ताकि किसी एक मोटर में खराबी आने पर दूसरी मोटर के जरिए नियमित रूप से पानी की आपूर्ति हो सके. उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से पानी की आपूर्ति ठप थी, जिससे बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के 1140 क्वार्टर के निवासी काफी परेशान हुए थे. पानी की कमी के कारण लोग आसपास के क्षेत्रों से पानी खरीदकर अपने दैनिक कार्य कर रहे थे.

समाजसेवियों का सहयोग
इस महत्वपूर्ण कार्य में मुखिया राजकुमार गोड, मुखिया उमा मुंडा के प्रतिनिधि केडी मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य उमेश पांडे, अभिषेक उपाध्याय, समाजसेवी सुबोध झा, सुनील सिंहा, सिकंदर, संजय सहित कई स्थानीय लोगों का योगदान रहा है.

 

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: कोल्हान में उद्योगों का विकास, सिंहभूम चैम्बर की पहल से रेल डिब्बे असेंबल प्लांट की संभावना 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Gua : सारंडा घाटी में बस और पिक-अप में सीधी टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, चालक यात्री बाल-बाल बचे

गुवा : किरीबुरू-छोटानागरा मुख्य सड़क मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। छोटानागरा थाना क्षेत्र के तितलीघाट और झाड़बेड़ा गांव के बीच स्थित सारंडा घाटी में एक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time