Jamshedpur : BSNL ब्रॉडबैंड संवेदकों का जीएम कार्यालय पर घेराव

  • पैसे कटौती का विरोध, इंटरनेट सेवा ठप करने की चेतावनी
  • उपभोक्ताओं की इंटरनेट सेवा ठप करने की दी चेतावनी

जमशेदपुर : BSNL के ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर संवेदकों ने सोमवार को जीएम कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संवेदकों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से बिना पूर्व सूचना उनके खातों से पैसे काटे जा रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने महाप्रबंधक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: वन देवी मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, 22 को होगी कलश स्थापना

संवेदकों ने महाप्रबंधक पर मनमानी का लगाया आरोप

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर कटे हुए पैसे वापस नहीं किए गए तो वे शहर की ब्रॉडबैंड सेवा ठप कर देंगे। संवेदकों ने कहा कि उनकी मेहनत से ही उपभोक्ताओं तक इंटरनेट सेवा पहुँच रही है, और अगर उनके साथ अन्याय हुआ तो करीब 25 हजार उपभोक्ताओं की इंटरनेट सेवा बंद कर दी जाएगी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jhargram : जेएसएम ने जंगलमहल क्षेत्र के समग्र विकास की मांग को लेकर डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

कुड़माली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की अनुशंसा व मुंडारी, भूमिज और कोड़ा भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने की मांग झाड़ग्राम :  जंगलमहल स्वराज मोर्चा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time