जमशेदपुर: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 2025 के तहत आज भालूबासा स्थित मुखी समाज सामुदायिक भवन में आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष परेश मुखी ने की।
बैठक में कोल्हान के तीनों जिलों – पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर महानगर और जमशेदपुर ग्रामीण के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर किया गया।
बैठक को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप कुमार और प्रवक्ता नवल किशोर पासवान ने संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास ने अपने संबोधन में कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चलेगा। इसके तहत अनुसूचित जाति बस्तियों में बच्चों की शिक्षा, महिलाओं के उत्थान और समाजसेवा से जुड़े कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के महामंत्री पी. के. करवा ने किया, जबकि स्वागत भाषण महानगर अध्यक्ष परेश मुखी ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम प्रभारी मुजीम मुखी ने प्रस्तुत किया।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा महानगर मंत्री मिली दास, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मनजीत गिल, कोल्हान प्रमंडल प्रभारी संजीव पासवान, प्रदेश प्रवक्ता अमरेंद्र पासवान, पूर्वी सिंहभूम प्रभारी मोची राम बाउरी, सरायकेला-खरसावां जिला प्रभारी ओमप्रकाश रजक, जिला अध्यक्ष अजय पासवान, महामंत्री पी. के. करवा, जिला उपाध्यक्ष अजय रजक, दिलीप पासवान, मनोज करवा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: जमशेदपुर में हिन्दू सेना का सम्मान समारोह, सैकड़ों पदाधिकारी हुए सम्मानित
There is no ads to display, Please add some



















































