जमशेदपुर: ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल, जमशेदपुर भारत सरकार के स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का समर्थन करते हुए महिलाओं के लिए एक विशेष मेगा फ़्री ईसीजी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन कर रहा है। यह शिविर 17 सितम्बर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक अस्पताल के तामोलिया परिसर में होगा।
शिविर का उद्घाटन विधायक सबीता महतो करेंगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य महिलाओं में हृदय रोगों की समय रहते पहचान और रोकथाम करना है।
अस्पताल के डॉक्टरों ने जानकारी दी कि भारत में महिलाओं की कुल मौतों में लगभग 18% हृदय रोग के कारण होती हैं। ऐसे में नियमित जाँच और जागरूकता बेहद जरूरी है। अस्पताल प्रबंधन ने महिलाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर मुफ्त ईसीजी जांच कराएँ और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: भाजपा SC मोर्चा की प्रमंडलीय बैठक, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारी
There is no ads to display, Please add some



















































