Chaibasa : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने आदर्श बेकरी का किया निरीक्षण

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने चाईबासा स्थित आदर्श बेकरी का निरीक्षण किया. इस संबंध में उन्होंने बताया कि आदर्श बेकरी के संचालक के द्वारा फूड लाइसेंस के लिए आवेदन दिया गया था इसी के तहत मंगलवार को निरीक्षण किया गया.  बेकरी संचालक fssai प्रमाणित सामग्रियों का उपयोग कर रहा है. निरीक्षण के क्रम में पेस्ट ट्रीटमेंट सर्टिफिकेट, कर्मियों का वार्षिक स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट, फूड सेफ्टी प्रशिक्षित कर्मी, परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई नहीं पाई गई. इन त्रुटियों के निवारण के लिए खाद्य कारोबारी को नोटिस दिया गया है.  तीस दिन के अंदर संबंधित सुधार कर पुनः आवेदन करने के लिए निर्देशित किया गया है. जांच के क्रम में कुकीज़ का नमूना भी संग्रहित किया गया.

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद कदमा व सोनारी में सफाई की व्यवस्था लचर हो गई – सरयू राय

Spread the love

Related Posts

Jadugora : माझी पारगना महाल धाड़ दिशोम का दो दिवसीय सामाजिक महासम्मेलन 28-29 मार्च को घाटशिला में

कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयारियों की हुई समीक्षा जादूगोड़ा : माझी पारगना महाल धाड़ दिशोम का 15वां दो दिवसीय सामाजिक महासम्मेलन आगामी 28-29 मार्च पावड़ा महाल भवन घाटशिला में…

Spread the love

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time