Jadugoda : दुर्गा उत्सव को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूजा कमिटी संग बैठक

  • विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने और विसर्जन स्थल की सुरक्षा पर चर्चा
  • स्थानीय प्रशासन और पूजा कमिटी ने मिलकर सुरक्षा व व्यवस्था पर किया समन्वय

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा और आस-पास के क्षेत्रों में शांति पूर्वक दुर्गा उत्सव मनाने को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है। शनिवार को जादूगोड़ा थाना परिसर में क्षेत्रीय पूजा कमिटियों और प्रशासन के बीच विधि-व्यवस्था और सुरक्षा समन्वय को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पोटका बीडीओ अरुण कुमार मुंडा ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूजा कमिटियों को अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी होगी और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचित करना होगा। साथ ही दोनों पक्ष मिलकर मामले का निष्पादन करेंगे।

इसे भी पढ़ें : Saraikela: विद्यासागर कोचिंग एंड कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में पहली बार लगी आर्ट वर्कशॉप और प्रदर्शनी

विधि-व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक में पूजा कमिटियों ने विसर्जन स्थल की सफाई, सड़कों पर बिजली व्यवस्था, पूजा के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, शिव मंदिर नदी किनारे सुरक्षा, डस्ट बीन की व्यवस्था और फायर ब्रिगेड की सुविधा जैसी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इस दौरान स्थानीय ग्राम प्रधान जुगल सिंह सरदार ने यूसिल कॉलोनी सामुदायिक केंद्र में भूमि पुत्रों या मूलवासियों को दुकानों से वंचित करने के मुद्दे को उठाया, जिसे कमिटी ने अपने पक्ष से सुलझाया। बैठक में मनोज प्रताप सिंह, रूपक कुमार मंडल और भारी संख्या में पूजा कमिटी के सचिव एवं अध्यक्ष उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Bahragora : सपनों का सफर बना आखिरी सफर, घर पहुंचने से पहले ही उजड़ गई मां की गोद

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के छोटा आसानबनी गांव में उस वक्त खुशियां मातम में बदल गईं, जब केरल से मजदूरी कर घर लौट रहे 28 वर्षीय कार्तिक मुंडा का पार्थिव शरीर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time