Chaibasa : पोस्ट ऑफिस में एजेंट स्वर्गीय समरेश सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि

चाईबासा : चाईबासा के पोस्ट ऑफिस में पोस्ट ऑफिस एजेंट स्वर्गीय समरेश सिन्हा जी के तस्वीर पर सभी कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.  इस अवसर पर पोस्ट मास्टर हेमंत कुमार पति ने कहा कि मंगलवार को उनका देहांत हो गया था. वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे.  सिन्हा जी अपने कार्य को बड़ी ही ईमानदारी से करते थे. वे सबसे पहले ऑफिस में आने वाले व्यक्ति होते थे. जो सुबह 9 बजे तक ऑफिस में आ जाते थे और हर नेशनल पर्व में वे जरूर मौजूद रहते थे.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : उपायुक्त ने टोटो प्रखंड के सेरेंगसिया स्थित शहीद स्मारक स्थल का किया निरीक्षण

श्रद्धांजलि सभा में सभी कर्मचारी शामिल हुए

पोस्ट ऑफिस एजेंट सुभाष दत्ता ने कहा कि सिन्हा जी का हैंडराइटिंग इतना अच्छा था वह जो फॉर्म भारते थे उनमें कुछ भी मिस्टेक नहीं रहता था.  पोस्ट ऑफिस एजेंट नवल किशोर दे ने कहा सिंह जी बहुत ही मिलनसार हंसमुख व्यक्तित्व के व्यक्ति थे. एजेंट दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि वे बहुत शांत स्वभाव के व्यक्ति थे. सभी से उनका अच्छा लगाव था.  भावभीनी श्रद्धांजलि में अनीता सिंह, हेमंत विश्वकर्मा, कुणाल दोदराजका, रितेश प्रसाद, रवि पंडित, तापोस दत्ता, रिया सिन्हा ,संतोष कुमार ,सुनील कुमार गुप्ता ,गोपाल मांझी के अलावा पोस्ट ऑफिस के सभी कर्मचारी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने आदर्श बेकरी का किया निरीक्षण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time