Jamshedpur  : मुंबई मैराथन में भाग लेकर शहर लौटे जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों का टाटानगर स्टेशन पर हुआ जोरदार स्वागत

देश-विदेश के 62 हजार धावकों ने मैराथन में लिया हिस्सा

जमशेदपुर :  टाटा मुंबई मैराथन में भाग लेकर शहर लौटे जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों का टाटानगर स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया. बताते चलें कि मुंबई मैराथन कठिन प्रतिस्पर्द्धा है. इसमें भाग लेना ही अपने आप में बड़ी बात है. इस मैराथन में देश, विदेश के कुल 62 हज़ार धावकों ने अलग-अलग केटेगरी में हिस्सा लिया.  गौरतलब हो कि यह मैराथन एशिया का सबसे बड़ा मैराथन था. जिसमें जमशेदपुर शहर के दर्जनों धावकों ने भी हिस्सा लेकर उम्दा प्रदर्शन किया. जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप के अरूपानंद महतो 03:49:22 घंटे में 42 .2 किलोमीटर की दूरी पूरा किया. यह इनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. उसी प्रकार धर्मेन्द्र कुमार को 04:28:46 घंटे लगा. जबकि मनीष कुमार ने 04:40:10 घंटे में निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में सफलता पायी.

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे एक वाहन को किया गया जब्त

अरूंजय को 05 : 06 : 47 घंटे समय, अमर कुमार को 05 : 34 : 06 घंटे लगा दौड़ को पूरा करने में. अभिषेक पाण्डेय ने उक्त मैराथन में भाग लेकर सबको चौंका दिया. उन्होंने पहली 42.2 किलोमीटर दौड़ में भाग लिया. मैराथन समाप्त होने के बाद रनजीनियर्स ग्रुप के सदस्यों ने सबों का टाटानगर स्टेशन पर माला पहनाकर स्वागत किया गया. स्वागत करने वालों में दीपक कुमार, मनीष कुमार, इम्तियाज अली, आशुतोष महतो , संदीप चोयल आदि शामिल थे. मुंबई मैराथन में भाग लेकर लौटे अरूपानंद महतो ने बताया कि मुंबई मैराथन यादगार रहा. वहां की जनता पूरे रूट में हम सभी धावकों का उत्साहवर्धन किया.  उमस भरी गर्मी और तेज धूप जहां हम धावकों को परेशान किए हुए था, वहीं मुंबईवासियों का उत्साहवर्धन, वोलेंटियर्स एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग एवं सपोर्ट ऊर्जा का काम किया‌.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: भू-सुधार के लिए तैयार हो रहा नया सॉफ्टवेयर, जमीन विवादों के बढ़ते मामलों पर मंत्री का सख्त रुख


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छोटागोविन्दपुर जलापूर्ति योजना को लेकर जिला परिषद सदस्य एवं उप प्रमुख डीसी को ज्ञापन सौंपा

जमशेदपुर : जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह एवं उप प्रमुख कुमार हांसदा के नेतृत्व में दर्जनों लोग डीसी को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि छोटागोविन्दपुर…

Spread the love

Jamshedpur : हृदय दिवस पर ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निःशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

जमशेदपुर : विश्व हृदय दिवस के अवसर पर कैंप कोऑर्डिनेटर एसआरके कमलेश की ओर से बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों के लिए निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time