सृजन पब्लिक स्कूल में 7 साल के बच्चे के साथ क्रूरता, होमवर्क न करने पर उल्टा लटकाया

पानीपत:  पानीपत के जाटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा के सात साल के बच्चे के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। होमवर्क न करने पर शिक्षिका ने बच्चे को सजा देने के लिए स्कूल वैन चालक को बुलाया। चालक ने बच्चे के पैर रस्सी से बांधकर खिड़की से उल्टा लटकाया और मारपीट की।

घटना 13 अगस्त की है, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने लगभग डेढ़ महीने तक इसे परिवार से छिपाया रखा। मामला तब उजागर हुआ जब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बच्चे की मां ने तुरंत प्रिंसिपल रीना से शिकायत की।

शिकायत में बच्चे की मां ने बताया कि आरोपी चालक ने उन्हें धमकाने के लिए कुछ लोगों को उनके घर भेजा। इसके अलावा वह लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर धमकी दे रहा है और पिस्तौल की तस्वीरें भी साझा कर रहा है। प्रिंसिपल ने बताया कि चालक 30 अगस्त को हटा दिया गया था, क्योंकि वह बच्चों को वैन में धमकी देता और हिंसक वीडियो दिखाता था।

सृजन पब्लिक स्कूल में अन्य बच्चों के साथ भी क्रूर व्यवहार के वीडियो सामने आए हैं। इसमें शिक्षिका एक बच्चे को लगातार नौ थप्पड़ मारती दिख रही हैं। पुलिस ने सभी वीडियो और फोटो कब्जे में ले लिए हैं और जांच जारी है।

बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. मुकेश आर्य ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। समिति की टीम सोमवार को स्कूल पहुंचकर शिक्षक और प्रबंधन से पूछताछ करेगी। वीडियो देखकर पीड़ित बच्चे की मां हैरान रह गईं और सीधे स्कूल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि बच्चे ने डर के कारण पहले इस घटना की बात घर पर नहीं बताई। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि प्रिंसिपल को घटना की जानकारी वायरल वीडियो के बाद ही हुई।

पानीपत में हाल ही में सेक्टर-29 के पसीना कलां गांव में भी मदरसे में मौलवी द्वारा बच्चे को चार घंटे तक बांधकर पीटने का मामला सामने आया था। बच्चे की हालत बिगड़ने पर उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bihar: बिहार चुनाव में बढ़ी हलचल – सीट बंटवारे पर दोनों गठबंधन में टकराव, दुर्गा पूजा के बाद हो सकता है फैसला

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

    परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

    Spread the love

    Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल,डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर

    बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा गांव के समीप एनएच 49 पर बुधवार की शाम अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time