Bihar: बिहार चुनाव में बढ़ी हलचल – सीट बंटवारे पर दोनों गठबंधन में टकराव, दुर्गा पूजा के बाद हो सकता है फैसला

पटना:  बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। जीत का लक्ष्य तय हो चुका है और अब रणनीति पर जोर है। मंगलवार को वोटर लिस्ट जारी होगी, वहीं चुनाव आयोग की टीम भी बिहार आने वाली है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक मतदान की तारीखों की घोषणा हो सकती है। हालांकि, अब तक दोनों प्रमुख गठबंधनों — एनडीए और इंडिया ब्लॉक — में सीट बंटवारे को लेकर कोई अंतिम सहमति नहीं बनी है। अनुमान है कि दुर्गा पूजा और दशहरा के बाद सीटों पर फैसला संभव है।

एनडीए खेमे में भाजपा और जदयू के बीच सीटों को लेकर लगभग सहमति बन चुकी है। अब पेंच बाकी घटक दलों — चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा — पर फंसा है। चिराग पासवान वोट प्रतिशत के आधार पर सीटें चाहते हैं, जबकि भाजपा इस मांग पर असमंजस में है। जदयू अपने कोटे से मांझी को सीट देने को तैयार है, लेकिन अगर भाजपा चिराग और कुशवाहा को अपने कोटे से सीटें देती है, तो उसकी कुल सीटें जदयू से कम हो सकती हैं। यही भाजपा के लिए सबसे बड़ी रणनीतिक दुविधा बन गई है।

महागठबंधन में स्थिति और उलझी हुई है। वामदलों की ताकत पिछले चुनाव से अधिक है और कांग्रेस भी इस बार किसी समझौते के मूड में नहीं है। कांग्रेस न केवल सीटों की संख्या बल्कि अपनी पसंद की सीटें भी चाहती है। वाम दलों का कहना है कि उन्हें कम से कम 40 सीटें मिलनी चाहिए। पिछली बार सीपीआई 19 सीटों पर लड़ी थी, जिनमें से 12 पर उसे जीत मिली थी। लोकसभा में भी उसने दो सीटें हासिल की थीं। अब वह अपने हिस्से में कमी के लिए तैयार नहीं है।

दुर्गा पूजा और दशहरा के बाद सीट बंटवारे को लेकर दोनों गठबंधनों में बातचीत तेज होने की उम्मीद है। तब तक बिहार की राजनीति में सस्पेंस बना रहेगा कि किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी और कौन होगा असली दावेदार।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Kharsawan: JMM विधायक दशरथ गगराई पर फर्जी पहचान का आरोप, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए जांच के आदेश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मारपीट के आरोप पर विधायक संजीव सरदार का पलटवार, बोले-अधिकारियों से सिर्फ जानकारी ली, मारपीट का आरोप बेबुनियाद

जमशेदपुर : पोटका विधायक संजीव सरदार ने स्वर्णरेखा परियोजना के कार्यपालक अभियंता और एसडीओ के साथ कथित मारपीट के आरोपों को खारिज किया है। विधायक ने कहा कि उन्होंने विभागीय…

Spread the love

Jamshedpur : बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आंदोलन के जरिए देश में अराजकता फैलाने की हो रही कोशिश

 कांग्रेस की रणनीति पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोपों को बताया राजनीतिक हथकंडा जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time