Bahragora: बहरागोड़ा में दुर्गा पूजा की भव्य शुरुआत, 108 कलश यात्रा से महासप्तमी का आगाज

बहरागोड़ा:  सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। विभिन्न पूजा पंडालों में महा सप्तमी की पूजा विधिवत रूप से आरंभ हुई। श्रद्धालुओं ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार नदी और तालाबों से कलश जल लाकर मां दुर्गा की पूजा की शुरुआत की।

साकरा पंचायत के शाशन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से सोमवार सुबह भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा जामरिया तालाब से आरंभ हुई, जहां से 108 कलशों में पवित्र जल लाकर मां दुर्गा के सामने स्थापित किया गया। इस भव्य आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे मार्ग में “जय माता दी” के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।

कलश यात्रा का नेतृत्व शंकर पाणिग्रही, संजीव रथ, सुमन मिश्र, अभिषेक चक्रवर्ती, राजेश मिश्र और उनके सहयोगियों ने किया। आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों के साथ महिलाओं और युवाओं की भी बड़ी भागीदारी रही। महा सप्तमी की पूजा के साथ ही पूरे क्षेत्र में नवरात्र की आस्था और उत्साह चरम पर पहुंच गई है। गांवों और बाजारों में सजावट के साथ धार्मिक माहौल पूरी तरह से जीवंत हो उठा है।

 

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : चंद्रवंशी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 5 को, मैट्रिक-इंटरमीडिएट के प्रथम श्रेणी में उतीर्ण छात्र होंगे सम्मानित

जमशेदपुर : चंद्रवंशी समाज मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण छात्रो को सम्मानित करेगा. इसके लिए 5 जुलाई को रांची में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Jamshedpur : शहर की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ गोलबंद हुए लोग, 2 जुलाई को मशाल जुलूस व 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया आह्वान

विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया निर्णय पांच माह में चापड़बाजी की 1300 घटनाएं सभ्य समाज के मुंह पर तमाचाः सरयू राय जमशेदपुर :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time