दिल्ली में भाजपा को मिला नया ऑफिस, प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर दिल्ली भाजपा को नया कार्यालय मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भाजपा की स्थापना को अब 45 साल हो गए हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा की विशालता का बीजारोपण अक्टूबर 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ की स्थापना से हुआ था। आज दिल्ली भाजपा की ताकत लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और मेहनत का परिणाम है।”

मोदी ने कहा कि दिल्ली और भाजपा का रिश्ता सिर्फ़ एक शहर और एक पार्टी का नहीं है, बल्कि सेवा, संस्कार और सुख-दुख में साथ निभाने का है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनसंघ और भाजपा हमेशा दिल्ली के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है। आपातकाल और 1984 के सिख दंगों के दौरान दिल्ली भाजपा ने लोगों की रक्षा और सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी को लंबे इंतजार के बाद अपना कार्यालय मिलने और प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन होने पर खुशी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को हर कदम पर मार्गदर्शन और समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जदयू की बैठक में विधायक सरयू राय के निशाने पर रहे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता कहा,एक आदमी विधायक बने, मंत्री बने, मेयरपति भी बने, यह ठीक नहीं

    जमशेदपुर :  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो नगर निगम का चुनाव बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए। वे अपने बिष्टुपुर स्थित आवासिय कार्यालय…

    Spread the love

    breaking : सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला गिरने से कई लोग घायल, घायलों में पुलिस कर्मी भी शामिल

    फरीदाबाद : हरियाणा के सूरजकुंड मेले में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया। जब स्विंग बोट झूला अचानक गिर गया। जिसमें 10 से 12 लोग सवार थे। हादसे में कई…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *