Chaibasa: गुवा के आठ पंडालों में खुला मां का पट, श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतारें

गुवा:  लौह नगरी गुवा में इस वर्ष दुर्गा पूजा का उत्साह अपने चरम पर है। नगर के कुल आठ स्थानों पर मां दुर्गा की भव्य पूजा-अर्चना हो रही है। ये स्थान हैं:
विवेक नगर, कल्याण नगर, राम नगर, कैलाश नगर, हिरजीहाटिंग, बिरसा नगर 1, रुंगटा कॉलोनी नुईया और पावर वन देवी मंदिर।

हर पूजा समिति ने आकर्षक प्रतिमाओं और भव्य पंडाल की स्थापना की है, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ा है। रविवार देर शाम शुभ मुहूर्त में मां दुर्गा का पट खोला गया, और सोमवार सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

जैसे ही पट खोला गया, वातावरण “जय मां दुर्गा” और “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में माता की आराधना करती नजर आईं, जबकि युवा और बच्चे भी पूजा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

पूजा समितियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिजली, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और बैठने की व्यवस्था की है। गुवा पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रख रहा है।

सभी आठ स्थानों पर पूजा-अर्चना के साथ-साथ भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय और उत्साही बना हुआ है।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : मौदा मौसी बाड़ी से श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ निकली भव्य बाहुड़ा रथयात्रा

बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली…

Spread the love

Jamshedpur : रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल, टाटानगर आरएमएस में मात्र ₹10 में मिलेंगे आकर्षक राखी लिफाफे

जमशेदपुर : पावन पर्व रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डाक विभाग (भारतीय डाक) ने दूर-दराज बैठे भाई-बहनों के पवित्र रिश्ते और स्नेह को समय पर पहुँचाने के लिए विशेष तैयारियाँ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time