Chaibasa: हाईकोर्ट ने रामाशंकर पांडेय के निष्कासन आदेश पर लगाई रोक, पूजा अवकाश के बाद होगी अगली सुनवाई

गुवा:  झारखंड हाईकोर्ट ने रामाशंकर पांडेय उर्फ राम पांडेय के खिलाफ जारी निष्कासन (Exterment) आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति अंबुज नाथ की अदालत में हुई सुनवाई में यह स्पष्ट किया गया कि यह आदेश पुराने आपराधिक मामलों के आधार पर पारित किया गया था, जो 1996 से 2005 के बीच के हैं।

 

अदालत का निर्णय
हाईकोर्ट ने कहा कि जिन मामलों का हवाला दिया गया है, वे बेहद पुराने हैं, इसलिए निष्कासन आदेश पर तुरंत अमल करना उचित नहीं होगा। अदालत ने मामले को पूजा अवकाश के बाद सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।
फिलहाल 17 जून 2025 को C.C.A केस नंबर 05/2024-25 में जारी निष्कासन आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक (Stay) बनी रहेगी। इसका मतलब है कि पांडेय पर फिलहाल यह आदेश लागू नहीं होगा।

पक्षकारों की दलीलें
याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता गौतम कुमार ने दलील दी कि निष्कासन आदेश पुराने मामलों के आधार पर मनमाने ढंग से जारी किया गया।
राज्य की ओर से अधिवक्ता दीपक कुमार (ए.सी. टू ए.जी.) ने अपना पक्ष रखा।

मामले की अगली सुनवाई पूजा अवकाश के बाद होगी। तब तक रामाशंकर पांडेय के खिलाफ जारी निष्कासन आदेश प्रभावी नहीं रहेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए फीया फाउंडेशन युद्धस्तर पर कर रही छात्राओं का रजिस्ट्रेशन

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बकरीद पर बहरागोड़ा, मटिहाना और चिंगडा में दिखा कौमी एकता का रंग, नमाज के बाद मांगी देश की खुशहाली की दुआएं

बहरागोड़ा : अकीदत और आपसी सौहार्द का प्रतीक ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार गुरुवार को बहरागोड़ा सहित मटिहाना और चिंगडा इलाकों में बड़े ही धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।…

Spread the love

Gua : गुवा पूर्वी पंचायत भवन में केंद्रीय पेंशन योजना के लाभुकों का हुआ उन्मुखीकरण

गुवा : राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को गुवा पूर्वी पंचायत भवन में केंद्रीय पेंशन योजना के सामाजिक अंकेक्षण हितधारकों के उन्मुखीकरण को लेकर एक शिविर का आयोजन किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time