Jamshedpur : 02 अक्टूबर को होगा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में बनी रणनीति

  • पूजा समितियों ने जताई सहमति, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन ने तैयारियां की पूरी
  • श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ और गोताखोर रहेंगे तैनात

जमशेदपुर : आगामी 02 अक्टूबर को निर्धारित मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष बैठक आयोजित की। यह बैठक टाउन हॉल, सिदगोड़ा में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) भगीरथ प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीटीओ, धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, डीएसपी और थाना प्रभारी समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि दुर्गोत्सव पूरे जिले में हर्षोल्लास और सामाजिक समरसता के साथ मनाया जा रहा है और विसर्जन भी शांति और सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराना प्रशासन और समितियों की साझा जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़ें : Raj Nagar : सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

प्रशासन और पूजा समितियों ने विसर्जन पर की विस्तृत चर्चा

बैठक में प्रशासन की ओर से बताया गया कि सभी विसर्जन घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की जा रही है। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और 02 अक्टूबर को ओड़िशा स्थित ब्यांगबिल डैम से पानी छोड़े जाने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं को विसर्जन के समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए एनडीआरएफ की टीमें बड़े घाटों पर तैनात रहेंगी। इसके अलावा नाव और कुशल गोताखोर भी उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। पूजा समितियों ने आश्वासन दिया कि वे निर्धारित समय और मार्ग के अनुसार ही विसर्जन कार्य करेंगे।

इसे भी पढ़ें : Kolkata : हावड़ा में बोलेरो से 4 किलो सोना और 5 लाख नकद बरामद, जमशेदपुर के चार युवक हिरासत में

स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर को देखते हुए प्रशासन सतर्क

बैठक में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को 02 अक्टूबर की सुबह फ्लैग मार्च कराने और विसर्जन मार्ग की ड्रोन निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विसर्जन मार्ग में किसी भी प्रकार की निर्माण सामग्री नहीं रहनी चाहिए। जिन पंडालों में ऊंची प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां प्रतिमा और घाटों के तोरणद्वार की ऊंचाई का मापन कर लिया जाए ताकि विसर्जन में कोई समस्या न हो। उन्होंने यह भी कहा कि विसर्जन जुलूस में शामिल वाहन फिटनेस प्रमाणपत्र युक्त और तकनीकी रूप से सही स्थिति में होने चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : दुर्गा पूजा के दौरान सक्रिय बंगाल का महिला चोर गिरोह, 26 महिलाएं हिरासत में

विसर्जन मार्ग की ड्रोन से निगरानी और फ्लैग मार्च के निर्देश

सिटी एसपी ने पूजा समितियों को निर्देश दिया कि वाहन चालक किसी भी स्थिति में नशे की हालत में वाहन न चलाएं। यदि किसी चालक या श्रद्धालु को नशे की हालत में पाया जाता है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने पूजा समितियों के वालंटियर्स को सक्रिय रहने और भीड़ प्रबंधन में सहयोग करने की बात कही। उपायुक्त ने कहा कि आने वाले 36 घंटे बेहद अहम हैं और इस दौरान दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी अलर्ट मोड पर रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि विसर्जन केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं है बल्कि सामूहिक सुरक्षा की दृष्टि से सभी समितियों का सहयोग अनिवार्य है। प्रशासन ने विश्वास जताया कि पूजा समितियां सजगता और जिम्मेदारी के साथ विसर्जन कार्य सम्पन्न करेंगी और पूरा आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में होगा।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time