Kolkata : हावड़ा में बोलेरो से 4 किलो सोना और 5 लाख नकद बरामद, जमशेदपुर के चार युवक हिरासत में

  • गुप्त सूचना पर पश्चिम बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोने की तस्करी की आशंका

कोलकाता : पश्चिम बंगाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हावड़ा जिले के टिकियापाड़ा के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से चार किलो सोना और पांच लाख रुपये नकद बरामद किया। इस दौरान गाड़ी में सवार जमशेदपुर के चार युवकों को हिरासत में लिया गया। ग्रामीण एसपी हावड़ा को सूचना मिली थी कि बोलेरो वाहन से करोड़ों रुपये मूल्य का सोना और नकदी लाई जा रही है। इसी आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर बोलेरो को रोका और तलाशी के दौरान सोना व नकदी बरामद की। हिरासत में लिए गए युवकों में सोनारी पंचवटीनगर निवासी नितिन सिंह, मानगो बालीगुमा निवासी प्रवीण सिंह और टेल्को भुवनेश्वरी मंदिर के पास रहने वाले सुमित रजक शामिल हैं। बोलेरो चालक की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला में अनोखी परंपरा: मां दुर्गा मंदिर में बखरे की बलि और खून पीने की रस्म

फिलहाल बंगाल पुलिस सभी हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि सोना कहां से लाया जा रहा था और किसे सप्लाई किया जाना था। सूत्रों के अनुसार जमशेदपुर और आसपास के सोना व्यापारी अक्सर कोलकाता और अन्य बड़े शहरों से कमीशन पर सोना मंगाते हैं और फिर स्थानीय बाजार में उसकी सप्लाई की जाती है। इस घटना ने इलाके में सोने की तस्करी के नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे मामले से जुड़ी सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बर्मामाइंस हत्याकांड का मुख्य शूटर समेत तीन गिरफ्तार, दो नाबालिग भी घटना में थे शामिल

जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में हुए मोहम्मद अफताब आलम हत्याकांड में पूर्वी सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार…

Spread the love

Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में कोयला चोरों का आतंक, चोरी रोकने गए कर्मी पर जानलेवा हमला

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में कोयला चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि जैसे ही रेलवे स्टेशन पर कोयले का रैक पहुंचता है, कोयला चोर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time