Jamshedpur : गोलमुरी में तंत्र विद्या के चक्कर में युवक की हत्या, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग तेज

  • परिवार और बस्ती के लोगों का थाने पर प्रदर्शन, मुआवजा और कड़ी सजा की मांग
  • तंत्र-मंत्र के नाम पर हो रहे अपराधों पर लगाम लगाने की मांग

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत गाढ़ाबासा निवासी 20 वर्षीय अजय की तंत्र विद्या के चक्कर में हुई हत्या से इलाके में आक्रोश है। सोमवार देर रात हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तांत्रिक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। लेकिन बुधवार को मृतक के परिवार और बस्ती के लोगों ने गोलमुरी थाना पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा देने और इस हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला में अनोखी परंपरा: मां दुर्गा मंदिर में बखरे की बलि और खून पीने की रस्म

गोलमुरी थाना में हत्याकांड को लेकर परिजनों का हंगामा

मृतक अजय की मां ने आंसू भरी आंखों से कहा कि तंत्र विद्या के नाम पर उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि परिवार का सहारा चला गया है और अब मां-बेटी का गुजारा कठिन हो गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं ने समाज को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि तंत्र-मंत्र के नाम पर होने वाले अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना न दोहराई जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कदमा में चोरी का खुलासा, लाखों के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ से हमला मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में चोरी और मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक मामले में बंद घर से कांसा-पितल के बर्तन और…

Spread the love

Jamshedpur : SIT की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोरी गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार, आठ वाहन व दो मोबाइल फोन बरामद

जमशेदपुर समेत कई थाना क्षेत्रों से चोरी कर ग्रामीण इलाकों में खपाते थे वाहन जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time