Jadugora: जादूगोड़ा में 95 वर्षीय बुजुर्ग के लिए बैंक की सराहनीय पहल, घर पहुंच कर पुरी की KYC

जादूगोड़ा :  भारतीय स्टेट बैंक, जादूगोड़ा शाखा की प्रबंधक प्राची दास की सराहनीय पहल की स्थानीय लोगों ने खूब प्रशंसा की। मंगलवार को धर्मडीह निवासी 95 वर्षीय भरत शर्मा के परिजनों ने बैंक से संपर्क कर उनके केवाईसी (KYC) की सुविधा घर पर पूरी करने का आग्रह किया।

चूंकि बुजुर्ग व्यक्ति स्वयं बैंक आने में असमर्थ थे, शाखा प्रबंधक प्राची दास ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने अपने स्टाफ को धर्मडीह भेजकर भरत शर्मा से संबंधित दस्तावेज लेकर हस्ताक्षर करवाए और केवाईसी प्रक्रिया पूरी करवाई।

शाखा प्रबंधक प्राची दास की इस मानवीय पहल को देखकर लोगों ने बैंक और उसके स्टाफ की तारीफ की और कहा कि ऐसे कदम लोगों की मदद में बहुत महत्वपूर्ण हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: बहरागोड़ा में फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल, चाकुलिया FC बनी विजेता

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बनियाकुंदर मध्य विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन, छात्रों ने पौधारोपण कर दिया ‘धरती बचाओ, जीवन बचाओ’ का संदेश

बहरागोड़ा : विश्व पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर बुधवार को बरसोल के बनियाकुंदर मध्य विद्यालय में विविध कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष दिन को यादगार बनाने…

Spread the love

Potka : माटकु पंचायत भवन में ज्ञान केंद्र का उद्घाटन, शिक्षा के प्रति जागरूकता का आह्वान

पोटका : माटकु पंचायत भवन में बुधवार को ज्ञान केंद्र का विधिवत उद्घाटन मुखिया ज्योत्स्ना हांसदा ने फीता काटकर  किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुखिया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time