जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयाडीह, ग्वाला बस्ती में गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बबलू यादव के रूप में हुई है। आनन-फानन में परिजनों ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बबलू यादव पेशे से टेंपो चालक थे। उनके बड़े भाई ने बताया कि बुधवार रात मृतक घर देर से लौटे और घरवालों से कहासुनी के बाद मारपीट हुई। गुस्से के कारण मृतक ने तीन बच्चों और पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। बच्चों और पत्नी ने पास ही रहने वाले ससुर के घर में शरण ली।
गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बच्चे घर वापस लौटे और अपने पिता को फंदे पर लटका पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतार कर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: काम के दौरान दो मंजिला से गिर कर मरा बिजली मिस्त्री, परिजनों की खोजबीन के बाद खुला राज
There is no ads to display, Please add some



















































