Dipika Padukone बनी भारत की पहली मानसिक स्वास्थ्य एम्बेसडर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सौंपी नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली:  देश की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारत की पहली ‘मानसिक स्वास्थ्य एम्बेसडर’ नियुक्त किया है। इस ऐतिहासिक कदम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना और इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य के अहम हिस्से के रूप में मान्यता दिलाना है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा, “दीपिका पादुकोण के साथ यह साझेदारी मानसिक स्वास्थ्य पर आम चर्चा को बढ़ावा देगी और लोगों में जागरूकता फैलाने में मदद करेगी। यह पहल मानसिक स्वास्थ्य को सामाजिक दृष्टि से मान्यता दिलाने में अहम साबित होगी।”

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने देशभर के नागरिकों के लिए ‘टेली-मानस’ एप लॉन्च किया। यह एप मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और संकट के समय तुरंत मदद उपलब्ध कराने के लिए तैयार किया गया है।

इस नियुक्ति पर दीपिका ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है। मैं मंत्रालय के साथ मिलकर इस दिशा में काम करने और देश की मानसिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों शाहरुख खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह एटली निर्देशित तेलुगु फिल्म AA22xA6 में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सोशल मीडिया पर आपराधिक घटनाओं से नाम जोड़ने और तस्वीरें लगाकर बदनाम करने की सुनियोजित साजिश रचने वाले हो रहे हैं बेनकाब – सरयू  राय 

    बड़ा आरोपः बन्ना गुप्ता आपराधिक गतिविधियों के संरक्षक और सरगना के रुप में सामने आए हैं, अशोक राघव के जप्त मोबाइल में ऐसे कई प्रमाण हैं -पुलिस अशोक राघव और…

    Spread the love

    Jadugora : खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ 7 सितंबर को प्रदर्शन, झामुमो जमशेदपुर प्रखंड ने बनाई रणनीति

    जादूगोड़ा : खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आगामी 7 सितंबर को सुबह 10:30 बजे जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से विशाल धरना-प्रदर्शन…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time