Potka: डालसा टीम ने तेज हवा और बारिश से क्षतिग्रस्त घर की देखी स्थिति, PLV ने किया राहत दिलाने का वादा

पोटका:  डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर घिरोल पंचायत के चेमाईजुड़ी गांव में कालोमती गोप से मुलाकात की गई। बीते सप्ताह की रात तेज बारिश और तेज हवा ने उनके घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घर की दीवारें गिर गईं, जिससे परिवार बाल-बाल बचा। उस रात भी पीड़िता का परिवार घर के बरामदे में सो रहा था। प्रकृति के इस प्रकोप ने विधवा महिला को पूरी तरह बेघर कर दिया।

डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल और छाकु माझी ने मौके पर जाकर स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने पीड़िता से अंचल अधिकारी पोटका के नाम एक आवेदन लिया, ताकि उसे आपदा मुआवजा दिलाया जा सके। त्वरित कार्रवाई करते हुए यह आवेदन अंचल अधिकारी के कार्यालय में जमा कर दिया गया।

क्षेत्रीय कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे पीड़िता के आवेदन के आधार पर तुरंत जांच करें और रिपोर्ट अंचल अधिकारी को सौंपें। इससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि पीड़िता को समय पर उचित मुआवजा मिल जाए। मौके पर पीड़िता कालोमती गोप के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल और छाकु माझी मौजूद थे।

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *