जमशेदपुर: तोमर सत्येन्द्र द्वारा लिखित छठी मैया का भजन ‘कुशल राखब छठी मैया’ का वीडियो शूटिंग रविवार, 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे सोनारी स्थित उदय मूवीज़ के स्टूडियो में होगी। इस वीडियो में अभिनेत्री नीला सेन गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
भजन की शूटिंग में जमशेदपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक सरयू राय, भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद सिन्हा, गायक भवेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे और भजन के शुभारंभ पर आशीर्वाद देंगे।
संगीत और रिकॉर्डिंग
गायिका: सौम्या वर्मा (मुंबई)
संगीत संयोजन: सोनू सिंह
रिकॉर्डिंग: यूएम डिजिटल स्टूडियो, अंधेरी, मुंबई
रिलीज़: टीम फिल्म्स के चैनल, संयोजन: सुनील सिंह
तोमर सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि इस भजन में छठी माता के भक्त सुख, शांति और कल्याण की कामना के लिए माता की कृपा का आवाहन कर रहे हैं।
भजन में भोजपुरी भाषा की पारंपरिक शैली को बनाए रखने का प्रयास किया गया है।
There is no ads to display, Please add some



















































