Bahragora: पीएम श्री स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह, छात्रों ने सीखी तनाव से निपटने की तकनीक

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. रतन दासगुप्ता थे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “मानसिक स्वास्थ्य जीवन की सफलता और खुशहाली की नींव है। स्वस्थ मन ही स्वस्थ शरीर और समाज की पहचान है।” डॉ. दासगुप्ता ने सोशल मीडिया के प्रभाव, परीक्षा का दबाव और तनाव से निपटने के व्यावहारिक उपायों पर खुलकर चर्चा की। छात्रों ने उनसे कई प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने प्रेरक और समझने योग्य उत्तर दिया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह ने कहा, “शिक्षा केवल अकादमिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक विकास भी शामिल है। मानसिक रूप से सशक्त व्यक्ति ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।”

कार्यक्रम में शिक्षक मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुजाता महंता सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जमशेदपुर में होगी तोमर सत्येन्द्र के नए भजन ‘कुशल राखब छठी मैया’ की शूटिंग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से CII झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, डेवलपमेंट प्रोसेस में नॉलेज और इंडस्ट्री पार्टनर के तौर पर भूमिका निभाने की कही बात

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने…

Spread the love

Jamshedpur : टिनप्लेट पार्क में सात दिवसीय पतंजलि सर्व रोग निवारक शिविर का शुभारंभ

जमशेदपुर : टिनप्लेट पार्क में पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सात दिवसीय सर्व रोग निवारक शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time