बहरागोड़ा: बहरागोड़ा महाविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसी खुशी में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्जुन पूर्ति ने अपने समर्थकों के साथ प्राचार्य डॉ. बालकृष्ण बेहरा से भेंट की और कॉलेज की प्रगति पर बधाई दी।
इस भेंट का अवसर स्नातकोत्तर (Post Graduation) अंग्रेजी की पढ़ाई के विधिवत शुरू होने, इग्नू (IGNOU) सेंटर कोड मिलने और महाविद्यालय को ऑटोनोमस बनाने की दिशा में की गई पहल की सफलता था।
अर्जुन पूर्ति ने कहा कि डॉ. बेहरा के नेतृत्व में महाविद्यालय का सर्वांगीण विकास तेज़ी से हो रहा है, जिससे बहरागोड़ा महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम छू रहा है। उन्होंने पिछले पांच वर्षों में किए गए विकास कार्यों और छात्र हित में की गई पहलों की जमकर सराहना की।
मुलाकात के दौरान अर्जुन पूर्ति और उनके साथियों ने महाविद्यालय के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की और यह विचार किया कि भविष्य में कॉलेज को और बेहतर तरीके से कैसे आगे बढ़ाया जाए। उनका लक्ष्य है कि बहरागोड़ा महाविद्यालय झारखंड के सबसे उत्कृष्ट महाविद्यालयों में शामिल हो।
इस खुशी के अवसर पर पूर्व छात्र नेता राजीब गिरी, बापकू महतो, चन्दन संतरा, नन्दलाल गिरी, भोलानाथ भोल, शुभम भोल, चिरंजीत बारीक, भगवान महतो और संजय महतो भी मौजूद थे। सभी ने प्राचार्य को बधाई देते हुए कॉलेज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
There is no ads to display, Please add some


















































