Bihar Elections: जनसुराज की दूसरी सूची जारी, अतिपिछड़ों को मिली सबसे बड़ी हिस्सेदारी

पटना:  चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी दूसरी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस बार 65 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है, जिससे अब तक कुल घोषित उम्मीदवारों की संख्या 116 हो गई है।

 

अतिपिछड़ा समाज को प्रमुख प्रतिनिधित्व
प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी ने समाज में प्रतिनिधित्व के अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया है। बिहार में अतिपिछड़ा समाज की संख्या सबसे अधिक है, इसलिए पहली और दूसरी सूची में इस वर्ग के लोगों को कुल एक तिहाई सीटों पर टिकट दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी राजनीतिक दल ने इतने अधिक संख्या में अतिपिछड़ों को टिकट दिया है।

जातीय संतुलन का ध्यान
जनसुराज की पहली सूची में 51 उम्मीदवार शामिल थे, जिसमें:
अतिपिछड़ा वर्ग: 17 (16 हिंदू और 1 मुस्लिम)
अन्य पिछड़ा वर्ग: 11
सामान्य वर्ग: 9
अल्पसंख्यक वर्ग: 7
अनुसूचित जनजाति: 1 (वाल्मीकिनगर विधानसभा सीट से)

प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने दूसरी सूची में 65 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। पार्टी ने सभी सीटों पर जातीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार चुने हैं। पहली और दूसरी सूची मिलाकर 116 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि आगे भी समाज के सभी वर्गों का संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा।

Spread the love
  • Related Posts

    Ranchi : एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में आम के पौधे का किया गया रोपण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

    प्रदेश किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ की सह संयोजक डॉ.रानी ठाकुर ने कार्यकर्ताओं कोअंगवस्त्र देकर सम्मान दिया रांची : प्रदेश झारखंड किसान मोर्चा के निर्देश पर पूर्वी विधानसभा के बारीडीह नवजीवन कॉम्प्लेक्स…

    Spread the love

    Jadugora : गालूडीह नहर में घटिया बोल्डर पिचिंग से विधायक सोमेश सोरेन हुए नाराज, स्थल निरीक्षण कर सहायक व कनीय अभियंता को लगायी फटकार

    वगैर शिलान्यास 17 करोड़ की लागत से 56 किलोमीटर नहर किनारे किया जा रहा था बोल्डर चिपिंग, झामुमो नेता सुनील किस्कू के विरोध से खुला राज जादूगोड़ा :  झारखंड सरकार…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time