Silli: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कहा निर्माण कार्यों की निगरानी ग्रामीण स्वयं करें

सिल्ली: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मंगलवार को सिल्ली विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का विकास करना है.

विकास कार्यों की आधारशिला रखी
मंत्री ने अपने सांसद निधि से विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों की शुरुआत की, जिनमें शामिल हैं:
• घाघरा में पीसीसी पथ निर्माण
• काशीडीह गांव में पीसीसी सड़क निर्माण
• महुआडीह (चिरुडीह) में चबूतरा निर्माण
• धतकीजरा में पीसीसी सड़क निर्माण
• कनकट्टा (महुआटोला) में पीसीसी पथ निर्माण

ग्रामीणों को जागरूक रहने की अपील
मंत्री संजय सेठ ने उपस्थित ग्रामीणों से विकास कार्यों की निगरानी खुद करने की अपील की. उन्होंने कहा कि संगठित और जागरूक रहकर ही विकास को गति दी जा सकती है.

आगामी योजनाओं की घोषणा
संजय सेठ ने जानकारी दी कि रांची संसदीय क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 7 करोड़ रुपये की लागत से 2000 हाईमास्ट लाइट्स लगाई जाएंगी. उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने और विकास कार्यों को जारी रखने का भरोसा दिलाया.

ग्रामीणों का स्वागत और धन्यवाद
मंत्री और ग्रामीण जिलाध्यक्ष का स्थानीय निवासियों ने जोरदार स्वागत किया.
इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो, मंडल अध्यक्ष अंबुज रजक, भगीरथ महतो, चित्तरंजन महतो, बिंदेश्वरी देवी, महेंद्र महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Silli: स्व. काशीनाथ महतो स्मृति मेला, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 

Spread the love

Related Posts

Jadugora : सीआरपीएफ कैंप सासपुर में खुला जनऔषधि केन्द्र ,सस्ते दामों में मिलेगी महंगी दवाइयां, उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने किया उद्घाटन

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित सासपुर गांव में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रांगण में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत जन औषधि केंद्र खोला गया।जिसका उद्घाटन  सीआरपीएफ के…

Spread the love

Jhargram : जेएसएम ने जंगलमहल क्षेत्र के समग्र विकास की मांग को लेकर डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

कुड़माली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की अनुशंसा व मुंडारी, भूमिज और कोड़ा भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने की मांग झाड़ग्राम :  जंगलमहल स्वराज मोर्चा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time