Bihar Elections: चिराग ने भांजे को दिया टिकट, नीतीश कुमार कल से करेंगे चुनाव प्रचार

पटना:  जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि पार्टी आज पहली कैंडिडेट लिस्ट जारी कर सकती है। दूसरी लिस्ट कल आएगी। सीएम नीतीश कुमार कल यानी गुरुवार से समस्तीपुर और दरभंगा में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। संजय झा ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार हर एक चीज़ पर नजर बनाए हुए हैं और चुनावी नरेटिव सेट करने वाले लोग परिणाम देखेंगे।

NDA में सीट शेयरिंग पूरी, लेकिन विवाद जारी
राजद की तरह NDA में भी सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान जारी है। चिराग पासवान ने ब्रह्मपुर से हुलास पांडेय, गोविंदगंज से राजू तिवारी, गरखा से सीमांत मृणाल और बखरी से संजय पासवान को सिंबल दे दिया है। सीमांत मृणाल यानी प्रिंस, चिराग के भांजे हैं। चिराग पासवान ने 14 सीटों पर कैंडिडेट फाइनल किए।

कुशवाहा की नाराजगी और दिल्ली यात्रा
उपेंद्र कुशवाहा महुआ विधानसभा सीट को लेकर नाराज हैं। उन्होंने मीडिया से कहा, “इस समय NDA में कुछ भी ठीक नहीं है। मैं दिल्ली जा रहा हूं और वहां इस पर चर्चा करूंगा। उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा।” कुशवाहा ने तब तक अपने उम्मीदवारों को नामांकन करने से रोक रखा है।

सोनबरसा और राजगीर सीट पर टकराव
सोनबरसा सीट पर JDU और LJP(R) के बीच विवाद देखा गया। जदयू विधायक और मंत्री रत्नेश सदा को पार्टी ने दोबारा टिकट दिया, जबकि इस सीट को पहले LJP(R) के खाते में बताया गया था। राजगीर सीट भी चिराग पासवान के खाते में जाने पर नीतीश कुमार खफा बताए जा रहे हैं।

सम्राट चौधरी, मांझी और जदयू सांसद की गतिविधियां
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से चुनाव लड़ेंगे। जीतन राम मांझी नीतीश कुमार के समर्थन में आए हैं और अपने कैंडिडेट को सिंबल देंगे।
जदयू सांसद अजय मंडल ने टिकट बंटवारे पर नाराज होकर इस्तीफा दे दिया।

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 9 अप्रैल तक हर बूथ मजबूत करने का लक्ष्य

    पोटका : प्रदेश कमेटी के आह्वान पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) एवं ग्राम पंचायत कमेटी के गठन को लेकर पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।…

    Spread the love

    Assembly Elections : पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान, झाड़ग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर 23 को मतदान

    झाड़ग्राम : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान (दो चरण) में संपन्न होगे. जबकि 4…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time