Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर बेचते युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर बेचते एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी टिनप्लेट सब्जी मार्केट के पास हुई, जहां युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने 24 वर्षीय राजा भारती, जो गोलमुरी नेहरू कॉलोनी स्लैग रोड का निवासी है, को पकड़ लिया। उसके पास से 35 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिनका कुल वजन 1.85 ग्राम था। इसके अलावा उसके पास 1,550 रुपये नगद और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

पुलिस को पहले सूचना मिली थी कि टिनप्लेट सब्जी मार्केट के आसपास एक युवक नशे का कारोबार कर रहा है। डीएसपी सुनील कुमार चौधरी के निर्देश पर टीम ने तुरंत छापेमारी की। युवक को देखकर वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि उसके नेटवर्क और आपूर्ति के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है। आगामी दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना है।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Ranchi: रांची में दिनदहाड़े हमला, बाइक सवारों ने सीमेंट कारोबारी को गोलियों से किया छलनी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time