Bihar Elections: JDU ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी की दूसरी सूची , 13 महिलाएं समेत 44 प्रत्याशी शामिल

पटना:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस लिस्ट में समाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया गया है। सीएम हाउस के सामने प्रदर्शन करने वाले गोपालपुर के वर्तमान विधायक और जदयू नेता गोपाल मंडल का टिकट इस बार काट दिया गया है। उनकी जगह बुलो मंडल को उम्मीदवार बनाया गया है।

सामाजिक और लैंगिक संतुलन
इस सूची में पिछड़े वर्ग के 37, अतिपिछड़े वर्ग के 22, सामान्य वर्ग के 22, अनुसूचित जाति के 15, अल्पसंख्यक वर्ग के 4, और अनुसूचित जनजाति के 1 प्रत्याशी शामिल हैं। कुल 101 प्रत्याशियों में 13 महिलाएं भी हैं।

समाजवार वितरण:
कुशवाहा: 13
कुर्मी: 12
राजपूत: 10
भूमिहार: 9
यादव और धानुक: 8

कदवा सीट और अन्य प्रमुख उम्मीदवार
मंत्री विजेंद्र यादव, लेशी सिंह, शीला मंडल, कलाधर मंडल, और सुमित सिंह जैसी प्रमुख नेताओं के नाम भी सूची में शामिल हैं।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में जाने वाली कदवा सीट पर जदयू ने पूर्व सांसद दुलाल चंद गोस्वामी को टिकट दिया।
राजद छोड़कर जदयू में शामिल हुईं पूर्व मंत्री राजवल्लभ यादव की पत्नी व वर्तमान विधायक विभा देवी को नवादा से टिकट मिला।
निर्दलीय प्रत्याशी और मंत्री सुमित सिंह को चकाई से उम्मीदवार बनाया गया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : शहर में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंताजनक, रोकने की दिशा में कदम उठाए पुलिस-प्रशासन  : महेंद्र पांडेय

    जमशेदपुर :  शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने…

    Spread the love

    Jamshedpur : सांसद बिद्युत बरण महतो को पांचवी बार मिला संसद रत्न अवार्ड, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कोयला एवं खान मंत्री  जी किशन रेड्डी ने प्रदान किया पुरस्कार

    जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो को लोकसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक बार पुनः संसद रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया।उन्हें नई दिल्ली के डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time