Jamshedpur : अर्पण परिवार ने चांवड़बांधा में दीपावली की खुशियाँ बांटी

  • संगठन ने ग्रामीण बच्चों और परिवारों में उपहार और उत्साह का संचार किया
  • संगठन की पहल से ग्रामीणों में दीपावली उत्सव और खुशियों का माहौल

जमशेदपुर : अर्पण परिवार ने दीपावली के अवसर पर राजनगर के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र चांवड़बांधा में खुशियाँ फैलाई। इस आयोजन में बच्चों को नए गर्म कपड़े, पटाखे और अन्य उपहार वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान खिल उठी और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीण और बच्चे उत्साहपूर्वक इस पहल में शामिल हुए। इस सामाजिक पहल के माध्यम से अर्पण परिवार ने सेवा, स्नेह और सामाजिक समर्पण का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सरयू राय ने उपायुक्त को लिखी पत्र, छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु

अर्पण परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक खुशियाँ और उम्मीद पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि हर कदम समाज सेवा में, हर पहल मुस्कान फैलाने में और हर आयोजन उम्मीद जगाने में हो। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में जूगुन पांडे, बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह, दीपक सिंह, घनश्याम भिरभरिया, सरबजीत सिंह टोबी, कमलेश पाठक, शुरू पात्रों, काशीनाथ प्रधान, देवाशीष झा, रामा राव, लख्खिकांत घोष, सौरव रजक, राम, विशाल और अन्य का सराहनीय योगदान रहा। अर्पण परिवार हमेशा समाज में सकारात्मक बदलाव और खुशियों का संदेश फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नदियों को मां कहते हैं, लेकिन हमने उन्हें मैला ढोने वाली मालगाड़ी बना दिया, नदियों में पहुंच रहा एंटीबायोटिक का जहर, विकास की नीति बदले सरकार : सरयू राय

जमशेदपुर में लागू हो नाला आधारित विकास नीति नदियों का अतिक्रमण मान सभ्यता के लिए ठीक नहीं जमशेदपुर : विश्व नदी दिवस पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में स्व. किशन पटनायक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, डॉ. दिनेश षाड़ंगी संग कार्यकर्ताओं ने किया नमन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी के आवासीय कार्यालय में रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर समाजवादी आंदोलन की अमूल्य धरोहर एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time