Gua : डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में दीपोत्सव और छठ पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता

  • बच्चों ने त्योहारों की महत्वता दर्शाते हुए रंगोली में प्रतिभा का प्रदर्शन किया
  • शिक्षकों और कर्मचारियों ने बच्चों के रंगोली निर्माण में दी महत्वपूर्ण मदद

गुवा : सेल संबद्ध डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में दीपोत्सव और छठ पर्व के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार सदनों के बच्चों ने रंगोली बनाकर अद्भुत चित्रकारी का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ और कनिष्ठ समूह के बच्चों ने दीपावली और छठ पर्व के महत्व को रंगोली के माध्यम से उजागर किया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य शिवनारायण सिंह ने बच्चों को त्योहारों के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत त्योहारों का देश है, जहाँ हर पर्व लोगों के बीच खुशियों और आपसी मेलजोल का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अर्पण परिवार ने चांवड़बांधा में दीपावली की खुशियाँ बांटी

बच्चों ने रंगोली के माध्यम से त्योहारों का सांस्कृतिक महत्व दर्शाया

इस आयोजन में बच्चों ने अपने सदनों के नोटिस बोर्ड को सजाकर रचनात्मकता का परिचय भी दिया। प्रतियोगिता में डीएवी चिड़िया के शिक्षकों कर्ण सिंह आर्य, राकेश कुमार मिश्रा, मौसमी दास गुप्ता, समीर प्रधान, संतोष कुमार, सुजीत कुमार, एस के पांडेय, मोमिता मजूमदार, सुमित सेनापति, संजू कुमारी, वर्षा विश्वकर्मा, जितेंद्र त्रिवेदी, किशोर झा, तनमोय चटर्जी, अभय सिन्हा, संदीप चक्रवर्ती, आशीष झा, देवाशीष बेहरा, नित्यानंद भकत और सुखेन प्रसाद ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। शिक्षकेत्तर कर्मचारियों दीपक सीत, महेंद्र रविदास, गणेश मुखी, बलभद्र बिंधानी और दुलारी देवी ने भी बच्चों की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में स्व. किशन पटनायक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, डॉ. दिनेश षाड़ंगी संग कार्यकर्ताओं ने किया नमन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी के आवासीय कार्यालय में रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर समाजवादी आंदोलन की अमूल्य धरोहर एवं…

Spread the love

Jhargram : बेलपहाड़ी को विश्व पटल पर लाने के लिए पर्यटन दिवस पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए व्यापक पहचान दिलाने की पहल

झाड़ग्राम :  बेलपहाड़ी के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन संभावनाओं को देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस पर डिजिटल प्रचार पर विशेष जोर दिया गया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time