घाटशिला: स्वर्णरेखा नदी तट स्थित घाटशिला सूर्य धाम परिसर में रविवार को पतंजलि कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य घाटशिला प्रखंड स्तर पर संगठन को और सक्रिय बनाना था।
बैठक के दौरान पतंजलि प्रखंड समिति का विस्तार करते हुए कई नए सदस्यों को जोड़ा गया। नई समिति में रंजीत ठाकुर, गुरु चरण महापात्र, प्रोफेसर रामकुमार सिंह, रामेश्वर प्रसाद, समीर संतरा, मधुसूदन प्रसाद श्रीवास्तव और चूल्हाई राम को शामिल किया गया।
इस अवसर पर जिला समिति की ओर से पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार, पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी प्रताप अधिकारी, वरिष्ठ योग शिक्षक शिव प्रसाद सिंह, घाटशिला प्रखंड युवा प्रभारी सुब्रत महापात्र, अमरनाथ और विसर्जन शर्मा उपस्थित थे।
बैठक में सभी सदस्यों ने पतंजलि के जनकल्याण और योग प्रचार-प्रसार के उद्देश्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही, आने वाले महीनों में योग शिविरों और किसान जागरूकता अभियानों के आयोजन पर भी चर्चा की गई।
इसे भी पढ़ें :
Saraikela: चांडिल में मांझी एभेन आखड़ा की बैठक, आदिवासी अधिकारों पर बना रणनीति रोडमैप




















































