Jamshedpur: छठ पर्व की तैयारी तेज, गोविंदपुर में शुरू हुआ कृत्रिम छठ घाट निर्माण

जमशेदपुर:  छठ महापर्व को लेकर गोविंदपुर में तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष की पहल पर सोमवार को क्षेत्र के कई स्थानों पर कृत्रिम छठ घाट बनाने का कार्य शुरू किया गया।

डॉ. परितोष ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुरोध पर पुतुल मैदान, वीर शिवाजी पार्क और तीनतल्ला चौक में जेसीबी मशीनों की मदद से घाटों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित और स्वच्छ घाट तैयार किए जा रहे हैं।

डॉ. परितोष ने बताया कि आने वाले दिनों में घाटों की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और जरूरत पड़ने पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि लोगों की गहरी आस्था और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि घाट से जुड़ी किसी भी समस्या या सुझाव के लिए वे जिला परिषद कार्यालय से संपर्क करें। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि कृत्रिम घाट बनने से श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: सोनारी गोला बस्ती कबाड़ टाल में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Spread the love

Related Posts

Potka : अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कांग्रेस का बिगुल, चेक पोस्ट लगाने की मांग

पोटका : अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ कांग्रेसियों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इस संबंध में कांग्रेसb नेताओं ने उपायुक्त (डीसी) के नाम मांग…

Spread the love

Jadugora : जादूगोड़ा में निकली साईं बाबा की पालकी शोभा यात्रा, झूमे लोग

जादूगोड़ा :जादूगोड़ा में भव्य रूप से बुधवार को संध्या समय साईं बाबा की पालकी शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर धर्मडीह होते हुए जादूगोड़ा मोड चौक समेत यूसिल कॉलोनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time