जादूगोड़ा: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के उतरी इंचडा गांव का रामनगर बस्ती आज भी विकास से कोसो दूर है। गांववासियों ने इस स्थिति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अपने गुस्से का इजहार किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व वार्ड नंबर 4 की सदस्य जलेश्वरी पात्रो ने किया।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के अभाव के कारण कोई भी नेता गांव तक नहीं पहुँचता। झारखंड के अलग राज्य बनने के 24 साल बाद भी रामनगर टोला में बुनियादी सुविधाएँ नहीं पहुंची हैं। बरसात के दिनों में मरीजों को खटिया पर लाद कर अस्पताल ले जाया जाता है, जबकि बच्चों को गोदी में उठाकर स्कूल भेजना पड़ता है।
ग्रामीणों ने साफ कहा कि जो नेता गांव का विकास करेगा, उन्हें ही वोट देंगे। उनका कहना है कि विकास की राह में अब और इंतजार नहीं किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में अंति देवी, सुरेंद्र साहनी और वार्ड मेंबर जलेश्वरी पात्रो ने ग्रामीणों के पक्ष में आवाज़ उठाई और स्थानीय प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की।
इसे भी पढ़ें :
Saraikela: तिरुलडीह गोलीकांड की 43वीं पुण्यतिथि, धनंजय-अजीत महतो को शहीद घोषित करने की मांग
There is no ads to display, Please add some


















































