जादूगोड़ा: पुलिस स्मृति दिवस पर डीआईजी रमेश कुमार और उनकी धर्मपत्नी रेणु सिंह की अगुवाई में एक ही दिन में 1960 पौधे लगाए गए। इसी अवसर पर बच्चों के लिए नवनिर्मित चिल्ड्रेन पार्क का भी उद्घाटन किया गया।
रिजर्व पुलिस बल ग्रुप सेंटर, राखाकॉपर कैंप के परिवार आवास परिसर में पार्क में विभिन्न प्रकार के झूले और खेल उपकरण लगाए गए, ताकि बच्चे खेलकूद के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास कर सकें।

इस अवसर पर क्षेत्रीय कावा प्रमुख ने महिलाओं और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है। खेल से मांसपेशियों की ताकत, समन्वय और भावनात्मक स्वास्थ्य में सुधार होता है। साथ ही यह आत्मविश्वास बढ़ाने और सकारात्मक भावनाओं को विकसित करने में मदद करता है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय कावा के तत्वावधान में सामूहिक सफाई अभियान भी चलाया गया। इसका उद्देश्य परिसर में रहने वाले परिवार और बच्चों में स्वच्छता की जागरूकता बढ़ाना और परिसर को सुंदर बनाए रखना था।
सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम में अधिकारियों, कार्मिकों और परिवार की महिलाओं ने मिलकर 1960 पौधे लगाए। कार्यक्रम पुलिस उपमहानिरीक्षक सीआरपीएफ रमेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पवन कुमार उप कमांडेंट, जफर आलम, मकसूद आलम, तरुण बेरा सहित अन्य कार्मिक और क्षेत्रीय कावा परिवार की महिलाएं और बच्चे भी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें :
Jadugora: विकास से कोसो दूर, उतरी इंचडा गांव में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
There is no ads to display, Please add some


















































