- सामुदायिक विकास मैदान में झूले, आकर्षक दुकानें और मनोरंजन का रहेगा पूरा इंतजाम
- टोरा-टोरा झूला बना बच्चों का पसंदीदा आकर्षण, हर शाम उमड़ रही भीड़
जमशेदपुर : गोविंदपुर सामुदायिक विकास मैदान में नव युवक काली पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य मेले का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव आर. के. सिंह, अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह, पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह टोटे, समाजसेवी सुनील सिंह, गोपाल सिंह और संतोष तिवारी शामिल हुए। मेले का उद्घाटन गणमान्य अतिथियों के कर-कमलों से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Chandil : नीमडीह में पिता ने गुस्से में दो बेटों पर किया भुजली से हमला, दोनों की हालत गंभीर
उद्घाटन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, स्थानीय कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
कार्यक्रम का संचालन रमेश अग्निहोत्री ने किया, जबकि सतवीर सिंह बग्गा ने स्वागत भाषण और शंभु सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। मेले में बच्चों के लिए तोरा-तौरा झूला मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। साथ ही, विभिन्न प्रकार की आकर्षक दुकानों और खानपान स्टॉलों ने भी मेले की रौनक बढ़ा दी है। यह मेला आगामी 29 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।