बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरा पंचायत अंतर्गत गंधानटा गांव के फुटबॉल मैदान में न्यू स्पोर्टिंग क्लब द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। इस रोमांचक टूर्नामेंट में आस-पास के विभिन्न गांवों की कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बागराय मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया और फुटबॉल पर किक मारकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन मैच हीरोकोड़ा एफसी और मास्टर एफसी के बीच खेला गया। एक कड़े मुकाबले में मास्टर एफसी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा, जिसे लेकर आयोजकों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
इस आयोजन को सफल बनाने में क्लब के सदस्य रघुनाथ मंडी, माधव हेब्रम, सोमाय बास्के, मंगल मुर्मू, शुक्लाल मुर्मू सहित कई लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: कुख्यात अपराधी रिंकू सेठ के 4 सहयोगी गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद